योगाभ्यास केवल शरीर को ही नहीं बल्कि मन को भी बल प्रदान करता है | बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य , मनोबल तथा आध्यात्मिक विकास के लिये गीता परिवार ने योगासन का एक उत्तम अभ्यासक्रम तैयार किया है| योग सोपान के अंतर्गत हमारे प्रशिक्षित योग शिक्षक विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियो को योगासन सिखाते हैं| यह अभ्यासक्रम प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्तरों में विभाजित है| विद्यार्थी एक - एक स्तर का अभ्यास करके परीक्षा उत्तीर्ण कर आगे बढते जाते हैं|
इसके साथ-साथ गीता परिवार ने बालकों में योग के प्रचार हेतु अनेक योग-महोत्सवों का आयोजन भी किया है। ऐसे ही एक योगमहोत्सव में पूज्य बाबा श्री रामदेवजी एवं पूज्य स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरिजी की पावन उपस्थिति में 11000 बच्चों ने एकसाथ संगीतमय योगासन का भव्य प्रदर्शन किया।